उत्तर प्रदेश देवरिया

दो थानाध्यक्षों के खिलाफ देवरिया में अधिवक्ता हड़ताल पर

दो थानाध्यक्षों के खिलाफ देवरिया में अधिवक्ता हड़ताल प

देवरिया । थाना लार एवं थाना सुरौली के थानेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर देवरिया के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीएसी लगा दी गयी है। अधिवक्ता एसपी देवरिया के खिलाफ मुखर होकर नारेबाजी किये।
पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर दीवानी न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं समेत तहसील मुख्यालयों के अधिवक्ता वृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान दीवानी न्यायालय के बाहर मुख्य सड़क पर पीएसी एवं पुलिस फोर्स को भारी संख्या में तैनात किया गया था। कैदियों की गाड़ी बमुश्किल पुलिस के एक अधिकारी के साथ दीवानी न्यायालय में गयी और वापस आयी। इस दौरान अधिवक्ता पुलिस विभाग के आला अफसर के खिलाफ नारेबाजी करते रहें। दोपहर वाद अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता भवन में शुक्रवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल जिला जज से भी मिलेगा। उन्हें पूरे मामले की जानकारी देगा।
साधारण सभाको बैठक को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अधक्ष सुभाष चन्द्र राव, श्रीराम तिवारी, सुशील मिश्र, सिहासन गिरी, विद्यासागर मिश्र वर्तमान महामंत्री शक्तिचर पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय ऋषिराज मिश्र, वरुण तिवारी, दिव्यांश पति त्रिपाठी, मनोज मिश्र, दिवाकर शुक्ल, कौशलेन्द्र मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!