Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल खागा के पदाधिकारियों ने मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

 

राहगीरों के साथ आम जनमानस के प्रत्येक वर्ग तक चाय व खिचड़ी पहुचाने का प्रयास

 

खागा फतेहपुर ::-/ इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें कि नगर पंचायत खागा में श्री राम जानकी मंदिर के पास चाय व खिचड़ी खिलाकर मनाया गया त्योहार ।

मकर संक्रान्ति (मकर संक्रांति) भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। मकर संक्रांति (संक्रान्ति) पूरे भारत और नेपाल में भिन्न रूपों में मनाया जाता है। पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में जाना जाता हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर (जाता हुआ) होता है। इसी कारण इस पर्व को ‘उतरायण’ (सूर्य उत्तर की ओर) भी कहते है। वैज्ञानिक तौर पर इसका मुख्य कारण पृथ्वी का निरंतर 6 महीनों के समय अवधि के उपरांत उत्तर से दक्षिण की ओर वलन कर लेना होता है। और यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर शिव स्वरूप विश्वकर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ने बताया कि हमारे संगठन का उद्देश्य ये है कि इस पावन त्योहार में कोई भी गरीब व्यक्ति छूटना नही चाहिए हर तबके में खिचड़ी पहुँचनी चाहिए इस त्यौहार को हम सामाजिक समरसता सप्ताह के रूप में मना रहे हैं जो कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल खागा डॉ अजय गुप्ता (जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद खागा) डॉ शिव स्वरूप विश्वकर्मा (सामाजिक समरसता प्रमुख) मोहित मौर्य (नगर संयोजक बजरंग दल खागा) गोपाल जी (संगठन मंत्री) राजू (जिला संयोजक बजरंग दल)अनिल गुप्ता (नगर मंत्री) आशीष गुप्ता (जिला संरक्षक) नरेश चंद्र (जिला सह मंत्री) राजेश साहू (नगर अध्यक्ष) राज कमल मौर्य,मीडिया प्रभारी आलोक कुमार केशरवानी , गोरे लाल गुप्ता अथर्व गुप्ता नीरज अग्रवाल हिमालय राहुल विश्वकर्मा सत्यप्रकाश दीन बन्धु अम्बुज गुप्ता अरविंद सोनी सहित संगठन के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!