Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

एसडीएम ने दो सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण कर दिया निर्देश

 

खागा / फतेहपुर ::-/ धाता विकास खण्ड क्षेत्र के दो सरकारी संस्थानों में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। और जिम्मेदाराना प्रभारियों को निर्देशित किया।
खागा तहसील क्षेत्र के धाता विकासखंड अंतर्गत धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि वहां पहुंचकर कई बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया है और उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार से किसानों को कोई अव्यवस्था ना उत्पन्न होने पाएं।इसी प्रकार इन्होंने बताया कि धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का समय लगभग 12.20 पर निरीक्षण किया गया। और इन्होंने निरीक्षण दौरान बताया कि ओ पी डी कुछ 17 मरीज देखे गए थे। लेबर रूम में एक गर्भवती महिला प्रसव हेतु भर्ती थी। आयुष्मान कार्ड में एक मरीज भर्ती था। 6 मरीजों की लैब में जांच की गई थी। और एन पी एच सी मुबारकपुर गेरिया बीट अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता द्वारा बीट किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!