Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

भाकियू लोक शक्ति की मासिक बैठक आयोजित

 

फतेहपुर।

बाढ़ ग्रस्त, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों का उठाया गया मुद्दा

ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा करने वाले किसानों का न किया जाए उत्पीड़न : प्रीती सिंह

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक बैठक देवीगंज इलाके में स्थित एक मैदान में आहूत हुई जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई और निराकरण के लिए जिला प्रशासन से मांग की गई।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति महिला प्रकोष्ठ की आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने करते हुए कहा कि इन दिनों जनपद समेत प्रदेश का किसान बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बुरी तरह प्रभावित हुआ है जिसकी वजह से उसकी फसल बर्बाद हो चुकी है और वह सरकार की तरफ आर्थिक मदद की उम्मीद लगाकर निहार रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित हुए किसानों के नुकसान का जल्द से जल्द आकलन करा कर आर्थिक मदद उपलब्ध करा दें जिससे परेशान किसान पुनः रवी फसल की बुआई कर अपने नुकसान का दर्द भूल सके। उन्होंने कहा कि इन दिनों देखा जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा करने वाले किसानों के साथ पुलिस द्वारा अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है जिससे किसानों के अंदर भय व्याप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य हेतु किसान ट्रैक्टर एवं ट्राली की मदद लेते हैं ऐसे में किसानों को प्रताड़ित किया जाना पूर्णतया गलत है, जिस पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रशासन को अभद्रता करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही करनी चाहिए। इस दौरान कई महिलाओं ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह के अलावा सरिता सिंह, अंजू प्रजापति, श्यामकली, किसनी, शारदा देवी, सर्वेश, सुमन देवी, शकुंतला, सुमेर कली, रूप रानी, सुनीता, माया देवी, सविता, विजमा देवी, सुनीता देवी, राजरानी, अफसाना, सुमन, सुधा पाल, बड़की, प्रेमा देवी, बबली देवी, कुंती देवी, रशीदा, राजपति, रामपति, अनवरी बानो, नीतू रानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही।

Crime 24 hours news चैनल फतेहपुर से संवाददाता रोहित सिंह चौहान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!