उत्तर प्रदेश

सेक्टर संयोजक मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी सहित चुनाव की दृष्टि से लागे पदाधिकारियों और वार्ड के संभावित

सेक्टर संयोजक मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी सहित चुनाव की दृष्टि से लागे पदाधिकारियों और वार्ड के संभावित उम्मीदवारों की उपस्थिति में जिला पंचायत वार्ड नंबर 8 बबेरू व वार्ड नंबर 11 तिंदवारी की संयुक्त बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों को भाजपा द्वारा अंतिम रूप दिया गया।
तिंदवारी नगर में स्थित मंडल भाजपा संपर्क कार्यालय में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ आयोजित उक्त जिला पंचायत वार्ड वार बैठक अंतर्गत वार्ड नंबर 8 बबेरू की बैठक को वार्ड संयोजक विष्णु प्रताप सिंह के संयोजन में वार्ड प्रभारी श्याम जी मिश्रा द्वारा लिया गया। जबकि वार्ड नंबर 11 तिंदवारी की बैठक वार्ड प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ने ली। जिला पंचायत वार्ड वार हुई इस बैठक को तीन समूहों में किया गया। जिसमें संगठन द्वारा मांगी गई सभी सूचनाओं को पूर्ण करते हुए बैठक में जो चर्चा और सुझाव आए उनको लेकर मौके में ही अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि सत्ता हो या विपक्ष भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर कार्य करता है। पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर बड़ी जीत हासिल करेगी जो ऐतिहासिक होगी। बैठक की अध्यक्षता तथा समापन तिंदवारी मंडल अध्यक्ष देव त्रिपाठी द्वारा किया गया। बैठक को पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज नारायण द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष चिल्ला अमित निगम ने भी संबोधित किया।
बैठक में भानु प्रताप सिंह, रमेश चंद्र पांडे, राजू सिंह फौजी, अतुल दीक्षित, रामरूप सिंह नन्ना, आत्म स्वरूप विश्वकर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी सिंह, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, आईटी सेल के अनिल सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष निमेष मिश्रा, प्रेम नारायण शुक्ला, सुधीर गर्ग, चंद्र भूषण सिंह पटेल, अतुल सिंह, राजू सिंह पपरेंदा, सुंदर सिंह परिहार, कृष्ण राम द्विवेदी, करण सिंह, संजय द्विवेदी, रामनरेश जी, अवधेश सिंह, अलख नारायण मिश्रा, निरंजन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!