Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

 

जनपद बांदा।

बांदा जनपद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवम गरीबों किसानों मजदूरों के नेता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि पूरे जनपद भर में जगह जगह समाजवादी पार्टी कार्यालय में शोक सभा का किया जा रहा आयोजन। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह मेदांता अस्पताल में निधन हो गया जिससे पूरे प्रदेश में शोक छा गया। इसी क्रम में बांदा जनपद में भी जगह जगह समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन। बताते चले कि लोगों के द्वारा व्यक्त की जा रही है शोक संवेदना। इसी क्रम में सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव के कार्यालय में 2 मिनट का मौन रखा गया और पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री सोनी ने नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया और इस छति से पूरा भारत का किसान स्तब्ध है, एक युग के अंत के साथ उनके बताएं पथ में सजगता पूर्ण चलना हुआ। समाजवादी को प्रगति देना कि सच्ची श्रद्धांजलि बताया गया। वहीं इस मौके पर जगन्नाथ गुप्ता, राजा कुशवाहा, राजेंद्र अवस्थी, राम बहुरी यादव, उमाकांत तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समाजवादी विचारक मौजूद रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!