Breaking News उत्तर प्रदेश कौशाम्बी

अपराध से अर्जित की गई दो करोड़ 65 लाख की सम्पत्ति कुर्क, पर्ल डाइट इन्फ्राकेयर प्राईवेट कम्पनी खोलकर धोखाधडी कर अर्जित धन से बनायी थी करोड़ो की संपत्तियां

कौशाम्बी।

अपराध से अर्जित की गई संपत्ति पर डीएम एसपी का चाबुक चल गया है और दो करोड़ 65 लाख रुपए की संपत्ति पुलिस और राजस्व विभाग ने सयुक्त रूप से कुर्क कर दिया है पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे जिला मजिस्ट्रेट कौशाम्बी के वाद संख्या 24/2022 कम्प्यूटर वाद संख्या D202202420001066 अन्तर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट थाना मंझनपुर बनाम रघुराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोर्रई थाना मंझनपुर आदि 03 नफर मे पारित आदेश दिनांक 15 सितंबर 2022 के अनुपालन में खाता संख्या 81 गाटा संख्या 55 कुल रकबा 0.424 हेक्टेयर कीमत करीब 40 लाख रुपये व सिराथू रोड पर ग्राम कोरंई मे आवासीय घर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये एवं खाता संख्या 81 गाटा संख्या 55 कुल रकबा 0.424 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित सन्त इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल कोर्रई सिराथू रोड मंझनपुर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 01 करोड 50 लाख रुपये को ब्लाक शिक्षा अधिकारी जवाहरलाल यादव व कानूनगो बजरंग प्रसाद की उपस्थिति में रोशन लाल प्रभारी निरीक्षक थाना महेवाघाट मय हमराह कर्मचारी गण द्वारा नियमानुसार कुर्क कर सील सर्वमुहर किया गया

उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के अभियुक्त गण रघुराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोरई थाना मंझनपुर शिवराज सिंह यादव उर्फ आदित्यराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोरई थाना मंझनपुर धनराज सिंह यादव उर्फ धर्मराज सिंह पुत्र सुर्यभान सिंह यादव निवासी कोर्रई थाना मझनपुर के द्वारा पर्ल डाइट इन्फ्राकेयर प्राईवेट कम्पनी खोलकर लोगो से धोखाधडी कर अपराध कारित करके अर्जित किये गये धन से उक्त संपतियां बनायी गयी है जिन्हें पुलिस ने कुर्क कर दिया है

अरुणेश मिश्रा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!