उत्तर प्रदेश

आयुक्त/नोडल अधिकारी 22 फरवरी को जनपद में।

आयुक्त/नोडल अधिकारी 22 फरवरी को जनपद में।

कासगंज: आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़/नोडल अधिकारी जनपद कासगंज श्री गौरव दयाल द्वारा दो दिवसीय भ्रमण के दौरान यहां आकर समीक्षा बैठक, गांव में जनचैपाल तथा विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।
नोडल अधिकारी द्वारा सोमवार 22 फरवरी 2021 को जनपद में आकर पूर्वान्ह 10ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की जायेगी। अपरान्ह 12ः30 बजे से बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, 02 बजे से गांव में जनचैपाल/ निरीक्षण, अपरान्ह 4 बजे से मलिन बस्ती का निरीक्षण, 4ः30 बजे से बड़े निर्माण कार्यों तथा गौशाला का निरीक्षण किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अद्यतन सूचनाओं सहित स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश जारी किये गये हैं।
– कासगंज: कस्तूरी देवी पाराशर इण्टर कालेज सैलई मेें वन स्टाप सेन्टर की मैनेजर प्रियंका यादव के द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को असामाजिक तत्वांे से स्वयं अपनी रक्षा करने हेतु बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताये गये। उ0प्र0 सरकार द्वारा बालिकाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिक्षक व शिक्षिकाओं से आग्रह किया गया कि वे नियमित रूप से छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं 181-महिला हेल्पलाइन, 1090-वूमेन पावर हेल्पलाइन, 100 डायल, इमरजेंसी नं0 112, फायर ब्रिगेड 101, एम्बूलेंस-102, चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में जागरूक किया जाये। महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी ललतेश चैहान ने कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना, महिला एवं बाल सम्मान कोष, विवाह टास्कफोर्स, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वन स्टाप सेन्टर से उपमा यादव, सन्ध्या पाल, गुलनाज, महिला आरक्षी पूनम यादव, सहायिका रेनू एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ व छात्र, छात्रायें उपस्थित रहीं।
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!