फतेहपुर

विपरीत परिस्थितियों में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने कराया सुरक्षित प्रसव

 

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा शिखर पर है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा है। जिसे वो दिन प्रतिदिन सवारने में लगे है। एम्बुलेंस सेवा को सरकार प्रथम पायदान में रखते हुए। हर उचित सुविधा उपलब्ध करा रही जो कि जनपद में देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एम्बुलेंस संचालन का जिम्मा GVK EMRI को दिया जो प्रदेश में एम्बुलेंस का संचालन कर रही है। बीते दिन एम्बुलेंस कर्मचारियों की सहजता और कार्य प्रसंसनीय रही आप को बताते चले कि जिला अस्पताल में कार्यरत 102 एम्बुलेंस में बीते दिन एक ही एम्बुलेंस में प्रसुता तबसूम और प्रतिभा का सुरक्षित प्रसव कर्मचारिय अशोक कुमार और अनूप कुमार ने कराया जहा एम्बुलेंस में प्रसुताओं ने दो स्वास्थ्य बच्चों को जन्म दिया जिसके बाद कर्मचारिय ने दोनों को जिला अस्पताल में सुरक्षित भर्ती कराया तो जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाप ने कर्मचारिय के कार्य की प्रसंसा की तो वही प्रसुता के परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों का धन्यवाद किया तो वही अशोथर ब्लॉक के सराय खालिद में कार्यरत 108 एम्बुलेंस कर्मचारिय सुशील कुमार और अबतफ ने प्रसुता विमला देवी पत्नी हरिश्चंद्र निवासी घसीपुर का सुरक्षित प्रसव कराने के उपरांत अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ जच्चा बच्चा स्वास्थ्य है तो वही अशोथर 102 में कर्मचारिय रवि और अजीत ने प्रसुता माया देवी की सुरक्षित प्रसव उपरान्त हसवा अस्पताल में भर्ती कराया।

तो वही जिले के प्रोग्राम मैनेजर श्री आशीष द्विवेदी से एम्बुलेंस में प्रसव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस सेवा के लिए कोई भी मरीज कभी भी काल कर सकता अगर मरीज समय रहते एम्बुलेंस को कॉल करे तो प्रसूताओं को समय से अस्पताल पहुचाया जा सके लेकिन प्रसव का समय निकट आने पर काल किये जाने पर प्रसव एम्बुलेंस में ही हो जाते लेकिन एम्बुलेंस में कार्यरत कर्मचारी प्रशिक्षित होते। सेवा प्रदाता कंपनी GVK EMRI के द्वारा डॉ की सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहती जिनके मार्गदर्शन से कर्मचारी कार्य करते एम्बुलेंस में सारे समान की उपलब्धता होती है। जिसे विषम परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जाता है। पिछले महीने में कर्मचारियों के द्वारा लगभग 20 से 25 सुरक्षित प्रसव कराये गए।। एम्बुलेंस में कार्यरत कर्मचारियों का समय समय मे प्रशिक्षण कराया जाता है। जिसे सभी कर्मचारिय अपने कार्य को सही से करते रहे। मये सभी कर्मचारियों के कार्य की प्रसंसा करता हु। और आशा करता हु।कि सभी कर्मचारी अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करते रहे।।

संवाददाता रोहित सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!