Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

 

जनपद बांदा।

आज दिनॅाक 20.08.2022 को तहसील सदर बांदा में श्री अनुराग पटेल जिलाधिकारी, बांदा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में श्री अभिनन्दन, पुलिस अधीक्षक, बांदा, मुख्य चिकित्साधिकारी, बांदा, सुश्री सुरभि शर्मा, उपजिलाधिकारी, सदर बांदा, श्री पुष्पक, तहसीलदार, बंादा सहित जनपद के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तहसील सदर बांदा में आज दिनॅाक 20.08.2022 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से कुल 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों का विभागवार विवरण निम्नवत् रहा।
1-राजस्व विभाग- 15
2-पुलिस विभाग- 07
3-विकास विभाग- 04
4-विद्युत विभाग- 08
5-अन्य- 16

श्री अनुराग पटेल, जिलाधिकारी, बंादा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक ससमय निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। साथ ही विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस के लम्बित कुल 07 प्रकरणों (पुलिस विभाग-04, विद्युत विभाग-01, नलकूप खण्ड-01 एवं विकास प्राधिकरण-01) की भी समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि आज ही पूर्व के सभी प्रकरणों का निस्तारण करके आख्या भेजी जाये।
उपर्युक्त के अतिरिक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में श्री अनुराग पटेल, जिलाधिकारी बांदा द्वारा आई0 जी0 आर0 एस0 पोर्टल पर लम्बित मा0मुख्यमंत्री संदर्भ, पी0 जी0 पोर्टल संदर्भ, शासन संदर्भ आदि के प्रकरणों की भी समीक्षा कर निर्देश दिये गये कि 24 घण्टे के अन्दर समस्त लम्बित एवं डिफाल्टर संदर्भो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाये अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!