Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

एस डी एम ने यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण कर बाढ़ चौकियों को किया एलर्ट

एस डी एम ने यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण कर बाढ़ चौकियों को किया एलर्ट

खागा (फतेहपुर) तहसील क्षेत्र के यमुना नदी का बढ़ते जल स्तर की जानकारी होते ही उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने यमुना तट पर पहुंचकर निरीक्षण किया और यमुना तट के किनारे की सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया।
खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर थाना अंतर्गत यमुना नदी का जल स्तर बढ़ते देखकर मौका मुआयना करते हुए उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि हाथी कुंड डैम का जल छोड़े जाने के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। और इन्होंने यमुना नदियों की स्थिति देखकर बताया कि यमुना किनारे स्थित सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है कि जैसे ही खतरे के निशान से जल स्तर बढ़ता है तो तत्काल लोगों को सूचित करें। तथा इन्होंने बताया कि सात बाढ़ चौकियां निर्मित हैं जिन्हें निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!