Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

राज्य महिला आयोग सदस्य ने किया महिला थाने व सीएचसी का औचक निरीक्षण, दुष्कर्म मामले की निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

 

जनपद बांदा।

राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता द्वारा नरैनी मे बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की स्थलीय जाँच की गई। सदस्य द्वारा बच्ची के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी ली गई परिवारजनों को उनके द्वारा पूरा विश्वास दिलाया गया कि उनके साथ त्वरित व् निष्पक्ष न्याय होगा। थाना प्रभारी नरैनी को सदस्या द्वारा निर्देशित किया गया की इस प्रकरण मे निष्पक्ष व जल्दी कारयाई की जाये। सदस्या द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नरैनी का निरीक्षणण किया गया। वँहा के स्टाफ के साथ श्रीमती प्रभा गुप्ता द्वारा बैठक करके स्टाफ के बीच की समस्या जानी एवं स्वास्थ केंद्र की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए प्रभारी को निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस थाना नरैनी मे जाकर सदस्या श्रीमती प्रभा गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा महिला हेल्प डेस्क के कार्यों के बारे में जानकारी ली गई और साथ ही महिला उत्पीड़न के प्रकरणों में त्वरित व् निष्पक्छ कारवाई किये जाने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया। सदस्या श्रीमती प्रभा गुप्ता के स्थलीय जाँच व निरीक्षण के दौरान साथ में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह भी उपस्थित रहीं।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!