Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

राजेंद्र प्रताप सिंह चित्रकूट मंडल के नए आयुक्त, राजेश कुमार बने बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट

 

जनपद बांदा।

प्रदेश सरकार ने देर रात 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें बुंदेलखंड के दोनों मंडलों के कमिश्नर हटा दिए गए हैं। चित्रकूट धाम मंडल में दिनेश कुमार सिंह का स्थान राजेंद्र प्रताप सिंह लेंगे। इसी तरह झांसी मंडल का कमिश्नर संजय गोयल को बनाया गया है।
जारी हुई आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट धाम मंडल की जिम्मेदारी दी गई है जबकि प्रयागराज मंडल में आयुक्त रहे संजय गोयल को इसी पद में झांसी मंडल भेजा गया है। इसी तरह शासन द्वारा नगर मजिस्ट्रेट बांदा केशव नाथ का स्थानांतरण अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर कानपुर देहात कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान पर राजेश कुमार उप जिलाधिकारी रायबरेली को बांदा का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि चित्रकूट मंडल के कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह इसी माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं इसीलिए उनके स्थान पर नई तैनाती की गई है। इसी तरह संजय कुमार को प्रबंध निदेशक-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!