Breaking News

प्रकाशन मंत्री का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया।

संजय कुमार मिश्र।

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।

जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के नवनिर्वाचित प्रकाशन मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी महुआर का जन्म दिवस आज जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन कार्यालय पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया ।उनके जन्मदिवस पर केक काटे गए ,तथा लोगों द्वारा मिठाइयां खा कर खुशियां मनाई गई। बता दें कि श्री अजय कुमार त्रिपाठी वर्ष 2022 में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव में प्रकाशन मंत्री निर्वाचित हुए है जिनका आज जन्मोत्सव है, उनके जन्मोत्सव को लेकर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला, और समस्त पदाधिकारियों ने कार्यालय में उपस्थित होकर प्रकाशन मंत्री का जन्म दवस हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया। इस मौके पर जूनियर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदु भाल मिश्रा, महामंत्री संतोष नारायण मिश्रा, हरीश शुक्ला, उपाध्यक्ष विवेक शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्य छ सर्वेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय समेत समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। उधर वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार मिश्र ने भी प्रकाशन मंत्री कोजन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!