Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जिला भाजपा कार्यालय में चार सत्रीय जिला बैठक का हुआ आयोजन

बांदा 15 जुलाई 2022

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद प्रदेश तथा जिला बैठक के क्रम में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में चार सत्रीय जिला बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से प्रारंभ तथा जन गण मन राष्ट्रगान के साथ समापन किए गए जिला बैठक में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित विशिष्ट जनों का स्वागत कर, भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने प्रस्तावना पेश करते हुए अपेक्षित पदाधिकारियों का वृत्त लिया। बैठक में जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार को गरीब, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के कल्याण तथा महिला एवं युवा सशक्तीकरण पर बल देते हुए केंद्रित किया है। जिसका परिणाम यह है कि अनेक अभिनव कार्यक्रमों के माध्यम से इन वर्गों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। कोविड-19 महामारी के दौर में भी गरीब कल्याण योजना शुरू कर गरीब से गरीब के लिए भी भोजन सुनिश्चित किया गया। साथ ही महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रवासी मजदूरों को विशेष सहायता उपलब्ध कराई गई। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नन्ना ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि मेड इन इंडिया टीका हर नागरिक को निशुल्क उपलब्ध कराया गया। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार द्वारा आर्थिक और गरीब कल्याण प्रस्ताव पेश किया गया। पुरवार ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि आज भारत विश्व के छठे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित हो चुका है और भारत की विकास गाथा प्रधानमंत्री मोदी की आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के संकल्प एवं सर्वस्पर्शी व सर्व समावेशी सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है। इस प्रस्ताव का समर्थन जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने आगामी कार्य योजना पेश की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है, संगठन की धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के पिछले 8 वर्षों में भारत सबका साथ और सबका विकास के प्रमुख सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण राष्ट्र “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पिछले 8 वर्षों की यात्रा हर स्तर पर अद्भुत उपलब्धियों, व्यापक परिवर्तनों एवं अविस्मरणीय कार्यों से भरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुद्दृढ़ एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत जबरदस्त आत्मविश्वास से भरकर वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरा है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण राष्ट्र अपने विराट लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ा चुका है। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित तिंदवारी विधानसभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जिस प्रकार का भारी जनादेश देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील एवं करिश्माई नेतृत्व में भाजपा को दे रही है, उससे देश में पिछले 3 दशकों की राजनीतिक अस्थिरता का दौर समाप्त हुआ है। भाजपा के पक्ष में यह अद्भुत जनसमर्थन देश में एक नए राजनीतिक जिओ का शंखनाद कर रहा है। इस अद्भुत जन समर्थन के लिए भारतीय जनता पार्टी देश की जनता के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करती है एवं देशवासियों को आश्वस्त करती है कि हम जन आकांक्षाओं को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा कुशल संचालन किया गया जबकि अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिला संयोजक संजय सिंह द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान के सदस्य बलराम सिंह कछवाह, सोशल मीडिया के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सदस्य शैलेंद्र जायसवाल, राजेश सेन,प्रेम नारायण द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, देवमूरत द्विवेदी, उत्तम सक्सेना,पंकज रैकवार, अजीत प्रकाश गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, डॉक्टर देवेंद्र भदौरिया, राज नारायण द्विवेदी, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ रागिनी शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, राजर्षी शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के जिलाअध्यक्ष संतोष नायक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण पटेल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, दीपक शुक्ला, अमित निगम, राजा दीक्षित, वेद निराला, श्याम बाबू पाल, अनूप सिंह, देवा त्रिपाठी, रामबाबू त्रिपाठी, रंजीत सिंह, राम नारायण पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!