
जनपद बांदा।
बांदा में शनिवार को जिलाधिकारी जे० रीभा ने पूर्व मा० विद्यालय जसईपुर ब्लॉक तिंदवारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 8 में पठन पाठन का कार्य न होने, विद्यालय में साफ सफाई न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इं० प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश बीएसए को दिए गए। इसके पश्चात उन्होंने प्रा० विद्यालय छापर ब्लॉक तिंदवारी का निरीक्षण कर विद्यालय में फर्नीचर की उपलब्धता, साफ सफाई आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एबीएसए को दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं अन्य अध्यापकों उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours/Mitesh Kumar


