पीपा पुल के लिए एकजुट हुए ग्रामीण, जिलाधिकारी को सौपेंगे पत्रक

शेयर करे

पीपा पुल निर्माण ने अब और देरी बर्दाश्त नहीं- ग्रामीण

देवरिया। चुरिया टोला स्थित शिवमन्दिर पर आज ग्रामीणों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महाल मंझरिया पीपा पुल को लेकर चर्चा हुई बैठक मे किसानों ने एक स्वर से कहा की पीपा पुल मे अब और विलंब बर्दास्त नही किया जाएगा, वर्षों से जनप्रतिनिधि हमें सपना दिखा रहे हैं, पर हमारे कष्ट से उन्हें कोई लेना देना नही है। पीपा पुल के आभाव मे हम लोग खुन के आंसु रो रहे हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से यह भी मालुम हुआ की शासन द्वारा पीपा पुल स्वीकृत हो गया है तो फिर अब विलंब क्यों हो रहा। ग्रामीणों ने निर्णय लिया की 02 फरवरी दिन सोमवार को 11 बजे जिलाधिकारी देवरिया को अपनी मांग का पत्रक सौंपा जाएगा। बैठक में भगवती चौधरी, चंद्रभान यादव, बृजेश यादव, रमेश यादव, रामकृपाल यादव, संजय सिंह, सुनील सिंह, प्रज्ञानन्द चौधरी, फोन सिंह शैलेष यादव ,संदीप यादव, रंजीत यादव, मनोज यादव, प्रमोद साहनी,दिनेश सिंह, जनक सिंह,रविन्द्र यादव,धर्मेन्द्र यादव,सन्नी सिंह,राम ईश्वर राजभर,आलोक, बडे यादव,अविनाश यादव,सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।