व्यापारी पुत्र के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया में हुवा वायरल

खागा सराफा गली में उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट, नाक फाड़ने का आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा खागा कस्बा में खुलेआम गुंडा गर्दी

फतेहपुर खागा ::- कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की सराफा गली में उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार के साथ मारपीट हो गई। घटना में दुकानदार की नाक फटने का आरोप है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

पीड़ित अक्षत चौरसिया, पुत्र मनोज चौरसिया, ने कोतवाली में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि वह सराफा गली में अपनी दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि गुड्डन केशरवानी पुत्र जूली केशरवानी नामक युवक उनकी दुकान पर सामान लेने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, गले से पकड़कर धक्का-मुक्की की, जिससे उनकी नाक में गंभीर चोटे आई हैँ उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो खागा ले जाया गया जहाँ से उन्हें सदर हॉस्पिटल फतेहपुर रिफर कर दिया गया हैँ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अगर भविष्य में दोबारा दुकान पर आने, दुकान बंद न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने तथा हाथ-पैर तोड़ने व जान से मरने की धमकी दी।

घटना के बाद घायल दुकानदार ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है…

इसी प्रकरण पर संजय कुमार पाण्डेय कोतवाली खागा से बातचीत की गईं तो उन्होंने बताया की तहरीर मिली खोजबीन चल रही हैँ सीसी टीवी फुटेज और साक्ष्यो के आधार पर प्रकरण की जाँच-पड़ताल चल रही हैँ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी