लार पुलिस को एक बड़ी क़ामयाबी मिली है। लार पुलिस ने दिल्ली से चुराई गयी बुलेट सहित चोरी के तीन वाहनों को बरामद करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं।

पकड़े गए युवकों की पहचान बलिराम गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता निवासी रउतपार अमेठिया,अंश कुमार उर्फ आदित्य कुमार पुत्र संजय पासवान निवासी भुड़सुरी व अजय कुमार पुत्र उमेश प्रसाद निवासी रउतपार अमेठिया थाना लार जनपद देवरिया के रूप में हुई है।बीती रात्रि में सहजोर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त बलिराम गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता निवासी रउतपार अमेठिया थाना लार जनपद देवरिया को एक चोरी की बुलेट मोटर साइकिल (जिस पर लगा फर्जी रजि0 नं0 UP 65EK 7996) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बलिराम गुप्ता उपरोक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी नाम पता क्रमशः .अंश कुमार उर्फ आदित्य कुमार पुत्र संजय पासवान निवासी भुड़सुरी थाना लार जनपद देवरिया व . अजय कुमार पुत्र उमेश प्रसाद निवासी रउतपार अमेठिया थाना लार जनपद देवरिया के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी कर बेच देते हैं। तत्पश्चात थाना लार पुलिस द्वारा अभियुक्त अंश कुमार उर्फ आदित्य कुमार व अभियुक्त अजय कुमार उपरोक्त को उनके घर से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर राउतपार अमेठिया से ही . हीरो पैसन प्रो(बिना नंबर की) व . स्प्लेण्डर प्लस(बिना नंबर की) को बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना लार पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 317(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया।



