45 को लोकेटेड आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

खागा फतेहपुर ::- समेकित शिक्षा के अंतर्गत को –लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक विजयीपुर में खंड शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश कुमार श्रीवास्तव जी और ब्लॉक के ब्लॉक बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री हसन जहीद जैदी जी के देख- रेख में संपन्न हुआ ।प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, एवं दिव्यांग के प्रकार एवं क्रिया कलापों से पहचान करने से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई।जिनकी जानकारी ब्लॉक के विशेष शिक्षक श्री विनोद कुमार श्री विजय कुमार ,राहुल कुमार ,रोहित कुमार द्वारा दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की पहचान करके समाज में अच्छा कार्य करें जिससे बच्चों को लाभ सके समावेशी शिक्षा के तहत उन्हें शैक्षणिक अवसर प्रदान करना और उनको समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जा सकता है वहीं दूसरी ओर दिव्यांग बच्चों को उनकी सुविधा के अनुसार उनकी शिक्षा उनके जीवन को आसान बनाने में मदद करने संबंधी जानकारी प्रदान किया गया है ।
प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों की पहचान करना तथा मिलने वाले लाभ जैसे दिव्यांग प्रमाण पत्र,उपकरण ,उपस्करण बस सेवा आदि की जानकारी विशेष शिक्षकों द्वारा आंगनबाड़ी कार्य कत्रियों को प्रदान किया गया।दिब्यांगता से बचने हेतु सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।