दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

देवरिया.

 

पुलिस अधीक्षक देविरया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.01.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 175/2025 धारा 137(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 87,65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त लक्ष्मन सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी मथुरा छापर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटनवापुल के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अवगत कराना है कि दिनांक 14.07.2025 को वादिनी द्वारा थाना रामपुर कारखाना पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त लक्ष्मन सिंह उपरोक्त द्वारा बहला फुसला कर कहीं भगा ले जाया गया है, जिसके संबंध में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 175/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *उक्त अभियोग से संबंधित नाबालिग पीड़िता को थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा दिनांक 05.01.2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया है।