अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 02 किलो 700 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 03/04 सितंबर 2026 की देर रात्रि थाना बिसण्डा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पुनीत पुत्र राममिलन निवासी ग्राम महावीर का पुरवा अंश बिलगांव थाना बिसण्डा जनपद बांदा को बांदा-बिसण्डा मार्ग पर खुरहण्ड मोड़ के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 02 किलो 700 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा० न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त में पुनीत पुत्र राममिलन निवासी ग्राम महावीर का पुरवा अंश बिलगांव थाना बिसण्डा जनपद बांदा मौजूद रहा। संबंधित पर मु०अ०सं० 406/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बिसण्डा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति का आपराधिक इतिहास भी प्राप्त हुआ है जिसके अंतर्गत पहले से ही कई मामलों में मामला पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बिसण्ड़ा चन्द्र प्रकाश तिवारी, उ०नि० गौरव कुमार मिश्रा, कां० जितेन्द्र सिंह, कां० संगम यादव मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट