जनपद बांदा।
बांदा में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद बीते रविवार व शनिवार को दैवीय आपादा ओलावृष्टि, अतिवृष्टि व आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों के नुकसान को देखते हुए सम्बन्धित उच्चाधिकारियों को निर्देशित करते हुए। पीड़ित किसानों की फसलों का स्थालीय सर्वेक्षण करा प्रदेश सरकार की निर्देशों पर शत-प्रतिशत आर्थिक मदद मुआवजा तत्काल किसानों को दिए जाने का निर्देश दिया। क्योंकि लगभग तीन दर्जन गांवों के किसानों ने फोन के माध्यम से अपने ऊपर एक-एक हुए दैवीय आपादा की पीड़ा को व्यक्त किया जिसमें उनकी तैयार फसल बर्बाद हो गई। उसी क्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के आवास कैम्प कार्यालय में आधा सैकड़ा किसानों ने मुलाकात की और पूर्व आसमानी आफत से तबाही की जमीनी हकीकत बयां करते हुए मदद की गुजारिश की। जिसमें तत्काल जलशक्ति राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी जे० रीभा को फोन के माध्यम से सम्पर्क कर सभी पीड़ित किसानों के हुए नुकसान का तत्परता के साथ सर्वे कराकर राहत दी जाने का निर्देश दिया। इस दौरान चेयरमैन नगर पंचायत मटौध सुधीर सिंह, ग्राम प्रधान खप्टीहा कला मैना निषाद, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत तेरहीमाफी राज नारायण, प्रकाश सेंगर सिंधन कला, रामराज सिंह पडोहरा, जगपत सिंह प्रधान प्रतिनिधि विछावाही, राजू सिंह ग्राम प्रधान जसपुरा, बाबूराम तनगामऊ, प्रगतिशील महिला किसान आशा त्रिवेदी (ग्राम करहिया) सहित आधा सैकड़ा किसानों ने मुलाकात कर आपबीती सुनाई।
Crime 24 Hours/ब्यूरो रिपोर्ट



