खागा में गरजे बौद्धिक प्रमुख अखंड प्रताप जी

शेयर करे

नगर पंचायत खागा में हिन्दू सम्मेलन हुवा सकुशल सम्पन्न

 

oplus_0

किन्नर समाज से मंडलेश्वर करीना जी के नेतृत्व में निकाली गई शोभा यात्रा

 

oplus_0

किन्नर समाज की महामंडलेश्वर ने हनुमान मंदिर में चढ़ाया 1 कुन्तल लड्डू

 

oplus_0

आरएसएस ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा में मनाया शताब्दी वर्ष

 

oplus_0
oplus_0

खागा फतेहपुर ::- स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशव बस्ती खागा में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन का उद्घाटन श्रीमान अखंड प्रताप जी( सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख कानपुर प्रांत, स्वामी डॉक्टर मदन गोपाल दास जी (कामदगिरि चित्रकूट) श्री श्री 1008 साध्वी मुस्कान सखी जी( महामंडलेश्वर वैष्णव किन्नर अखाड़ा भरवारी कौशांबी) के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा प्रज्वलन से की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सह प्रबंधक श्री अतुल अग्रवाल जी ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गजेंद्र सिंह जी (जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख) ने अतिथि महानुभावों को बैज लगाकर,अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी डॉक्टर मदन गोपाल दास जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 साध्वी मुस्कान सखी जी की गरिमामई उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में श्री अखंड जी ने भद्र जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए यदि वह एकजुट नहीं होंगे तो समाज में संस्कृतिक वैमनस्यता फैल सकती है जिससे हिन्दू समाज को एकजुट करना असम्भव होगा। उन्होंने हिंदू समाज को संदेश दिया कि अपने परिवार में हमको पंच परिवर्तन के विषय में (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी भाव एवं नागरिक कर्तव्य) का बोध कराना होगा। उन्होंने सृष्टि के उत्पत्ति से लेकर इतिहास, भूगोल, संस्कृति एवं सभ्यता का वर्णन करते हुए उन्होंने भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का आवाहन किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि साध्वी मुस्कान जी ने भगवान राम के बड़े भाई लक्ष्मण जी को मित्र एवं सीता जी को बहन के रूप में रखकर परिवार में सदाचार एवं स्नेहिल जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर कार्यवाह उमेश जी भाई साहब ने किया।सम्मेलन में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट