कोलम्बस के एआई शिक्षक व छात्र का चयन

शेयर करे

कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल लार के छात्र एवं ए आई शिक्षक का AI Impact Summit 2026 में चयन हुआ है। कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल लार ही नहीं इस क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के AI छात्र नवीन जायसवाल एवं AI के शिक्षक आदित्य कुमार गुप्ता का चयन AI Impact Summit 2026 में हुआ है।

यह समिट (भारत मणडपम नई दिल्ली),विश्व स्तर पर आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रधानमंत्री, बड़े उद्योगपतियों (CEOs), वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अग्रणी विशेषज्ञों की भागीदारी रहेगी। इस मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार, शिक्षा एवं वैश्विक प्रभाव पर महत्वपूर्ण चर्चाएँ की जाएंगी।
विद्यालय द्वारा दोनों प्रतिभागियों को पूर्ण रूप से प्रायोजित (sponsored) किया गया है, जो यह दर्शाता है कि विद्यालय तकनीकी शिक्षा एवं AI के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने कहा कि यह अवसर न केवल उनके लिए बल्कि पूरे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। छात्र नवीन जायसवाल ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व स्तरीय मंच पर विशेषज्ञों से सीखने का यह एक अनमोल अवसर है।
विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर दोनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल लार सदैव नवाचार, डिजिटल शिक्षा एवं भविष्य उन्मुख शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देता रहेगा।यह उपलब्धि विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।