उपजिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार को सौंपा ज्ञापन
नगर पंचायत खागा में नो एंट्री की व्यवस्था सुचारू रूप से हो लागू
खागा फतेहपुर ::-
खागा नगर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसील, नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए नगर में भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि ओवरलोड मोरम वाहनों और अन्य भारी वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिनमें आम नागरिकों की जान जा रही है। उन्होंने नगर क्षेत्र में नो एंट्री लागू करने, भारी वाहनों के लिए डायवर्जन रोड बनाए जाने की मांग की है।
विगत दिनों बाइक सवार युवा व्यापारी की हादसे में मौत के बाद उठी नो-इंट्री की मांग
फुटपाथ खाली कराने की मांग की। गर्ग गुट के अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, अमित प्रजापति, आशीष अग्रहरि, विनय केसरवानी, अमन गुप्त आदि ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर भारी वाहनों की दिन में इंट्री रोकने व फुटपाथ कब्जा मुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने भरोसा दिया कि पुलिस, नपं और पीडब्लूडी के अधिकारियों से बैठक करके हल निकाला जाएगा।




