रोपन छपरा से लखनऊ के लिए चली बस

लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू

गुरुवार को लार ब्लाक के रोपन छपरा से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू हो गयी।
20 जनवरी को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने घोषणा किया था शीघ्र ही यूपी की राजधानी से इस गाँव को जोड़ दिया जाएगा।
मंगलवार को प्रोफेसर ध्रुव सेन सिँह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस रोपन छपरा से कानपुर के लिए वाया देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ उन्नाव होते हुए जायेगी। पहले यह बस लार से कानपुर के लिए चलती थी जिसका विस्तार करते हुए इस बस को रोपन छपरा से चलाया जा रहा है! रोपन छपरा से प्रथम यात्री के रूप मे त्रिभुवन प्रताप सिंह, डॉक्टर ध्रुवसेन सिंह,डा० चंद्रसेन सिंह, जवाहर सिंह, अनिल सिंह, अशोक सिंह, प्रभुनाथ सिंह, राजकुमार गुप्ता, राजू गोड़, अक्षयवर लाल साहनी, राम बहादुर सिंह,, प्रभुनाथ सिंह, अमरेन्द्र सिंह सहित कई लोग सवार हुए।

👇ऐड