मेहरौना -करचो मार्ग पर मिला सायकिल सवार अजय का शव

शेयर करे

मृतक की पहचान गुठनी के अजय शाह के रूप में हुई। उसके परिजन लार थाना पर पहुंच चुके हैं 

देवरिया। जिले के लार थाना थाना क्षेत्र के मेहरौना में मेहरौना -करचो मार्ग पर रविवार की सुबह पौ फटते ही कुछ लोगों ने एक 30 वर्षीय युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव मेहरौना चौकी से लगभग 50 मीटर दक्षिण तरफ सड़क के किनारे गिरा पड़ा था। युवक की सायकिल उसके पास ही गिरी थी। उसके नाक और चेहरे पर चोट थे। चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने आसपास के क्षेत्र में उसकी शिनाख्त कराई लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उसके हाथ में पीले रंग का महाकाल का बैंड पहना हुआ है सफ़ेद लाइन का नीला स्वेटर पहना हुआ है नीले कलर की पेंट थी। जेब में किसी प्रकार का पहचान पत्र व मोबाईल नहीं था। जेब में पैसे भी नहीं थे। एकबगैर चेन की घड़ी और तम्बाकू की पुड़िया,चुनौटी बरामद हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचेलार थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर युवक की तश्वीर साझा किया और पहचान करने के प्रयास में जुट गयी है।

सोशल मीडिया पर गुठनी के पत्रकार प्रेम सागर शर्मा ने जब लार के पत्रकारों द्वारा भेजी गयी फोटो साझा की तो थोड़ी ही देर के बाद उसकी पहचान अजय पुत्र आज़ादी साह निवासी गुठनी थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार के रूप में हुई।

_—————=—-

शाम को अराजक तत्वों पर शराबियों का मेहरौना से करचो मार्ग पर होता है जमावड़ा

मेहरौना पुलिस चौकी के पीछे से गुजरने वाली करचो की सड़क पर स्थित शराब की दो दुकानें हैं। शाम होते ही यहाँ आसपास ही नहीं बिहार के शराब के शौक़ीनो का जमावड़ा लगता है। कई अरजक तत्व भी इस सड़क पर मरड़ाते रहते हैं।

————=—=====–====

2 सितंबर 2025 को मेहरौना के राजू पाल की हुई थी हत्या