सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

जनपद बांदा।

आम आदमी पार्टी की बांदा इकाई ने जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अनशन पर बैठे समाजसेवी सोनम वांगचुक की मांगों का समर्थन किया। आम आदमी पार्टी के द्वारा बताया गया है कि सोनम वांगचुक पर जो पुलिसिया कार्रवाई की गई है उसमें शामिल पुलिस वालों पर पुलिस कमिश्नर द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए साथ ही पार्टी ने केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने, पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई, युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कथित पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान बताया गया कि बांदा टीम के कुछ पदाधिकारी दिल्ली भी पहुंचे है और संसद मार्च तक शामिल होने की बात कही गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट