आगाज़ 2026 दुनियाभर में जोरदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत

शेयर करे

नई दिल्ली

भारत में नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में भी नए साल का उत्सव जारी है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं।

नए साल के पहले दिन देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। असम के कामाख्या मंदिर से लेकर प्रयागराज के लेटे हनुमान मंंदिर तक श्रद्धालुओं ने नव वर्ष का स्वागत भगवान के दर्शन कर किया। इन तमाम धार्मिक जगहों पर आस्था की झलक देखने को मिली।

फतेहपुर में भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किशनपुर रोड स्थिति पीएनबी बैंक के पास चाय का स्टाल लगाकर राहगीरों व व्यापारियों को चाय वितरण किया गया ।

Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी