जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों व अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 30 सितंबर 2026 की देर शाम को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से अवैध तंमचे से फायर करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तंमचा व खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले महन्तु द्वारा सूचना दी गई कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा आपसी विवाद के चलते अवैध तंमचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली देहात पर धारा 109 BNS का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में अभियुक्त को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे महोखर के पास थाना कोतवाली देहात से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तंमचा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कल्लू उर्फ बृजराज पुत्र सुरेन्द्र पाल निवासी ग्राम जारी थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा बताया गया है। संबंधित पर मु०अ०सं०- 256/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में उ०नि० गजबये आलम थाना कोतवाली देहात, कां० अंकेश यादव, कां० माधव सिंह मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


