Breaking News उत्तर प्रदेश कौशाम्बी

मजबूत राष्ट्र के लिए भाजपा ही है मजबूत विकल्प- अमरनाथ

मजबूत राष्ट्र के लिए भाजपा ही है मजबूत विकल्प- अमरनाथ

भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन सिराथू कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ था प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद विचाराधारा मजबूत व विकसित भारत की सोच को लेकर आगे बढ़ी है। इसी विचारधारा के दम पर पार्टी के नेताओं ने कश्मीर से धारा 370 जैसे राष्ट्र विरोधी कानून को हटाकर मजबूत भारत बनाने की ओर एक बड़ा कदम उठाया है। यही नहीं इसी दल की विचारधारा ने भारत को मजबूत करने के लिए कई नए कानून बनाए हैं और ऐसे कानूनों को खत्म किया है जिससे भारत कमजोर होता है। उक्त बातें पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ ने बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच राष्ट्रवाद और मजबूत भारत की सोच को लेकर चलती है। इसी का परिणाम रहा है कि जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री रहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने पोखरण परीक्षण कर परमाणु शक्ति राष्ट्र के रूप में भारत को विश्व में स्थापित करने का काम किया। यही नहीं मौजूदा सरकार में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त राजनेता देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है जो आज पूरे विश्व में एक मजबूत नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं उनके काम से देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में पहचान मिली है। इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि जब कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा और उद्देश्यों को आमजन तक पहुंचाने में सफल होंगे तभी पार्टी का मूल उद्देश्य सफल होगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रेम चौधरी, यशपाल केसरी पुष्पा देवी रमेश पासी, कल्पना सोनकर, चक्रेश मिश्रा, संजय जयसवाल, चंद्र शुक्ला, वेद प्रकाश पाण्डेय, आशीष कुमार, राजीव तिवारी, दिनेश पांडे, हुबलाल दिवाकर, तारा देवी वर्मा, ज्योति केसरवानी, आशारानी, शतरूपा पाठक, सुनील मिश्रा, शेखर पांडे, प्रकाश दुबे, अजय पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, ओम नारायन शुक्ला, प्रशांत केशरी, पप्पू चौधरी, अमरेंद्र, सुरेन्द्र मिश्रा, भानुपाल, हिमांशु मिश्र, प्रतिभा कुशवाहा, हीरालाल सरोज, संतोष शुक्ला, शंकर दयाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूनम द्विवेदी✍️पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!