देवरिया लार सलेमपुर

लार, अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

देवरिया, लार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने सलेमपुर लोकसभा के नेता ओपी यादव के नेतृत्व मे विशाल साइकिल यात्रा निकाल कर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा को याद किया।
लार के सुकट मोड़ से निकली यह विशाल यात्रा बापु चौराहा सलेमपुर तक पहुंची। वहा पहुंचने के बाद एक सभा हुई।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि आज ही के दिन जनेश्वर मिश्रा का जन्म हुआ था वो आजीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए छोटे लोहिया के नाम से विख्यात हुए। आज के नौजवान अन्याय,भय, भुख,भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकें बिना नहीं मानेंगे। पूर्व विधयक शुरेश यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना ही लोहिया के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव ने कहा की छोटे लोहिया के जन्म पर हम नौजवान बिना रूके बिना थके इस जालिम सत्ता के खिलाफ संघर्ष करते हुए संघर्षो के दम पर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर जनेश्वर जी के सपनों को साकार करेंगे। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रज्ञानन्द चौधरी ने कहा कि हम समाजवादी कभी अत्याचार से नही डरते जनेश्वर जी आपातकाल के खिलाफ डटकर लड़े थे और उन्ही के रास्ते पर चलकर हम भी जोर जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। सभा को मनबोध प्रसाद, विजय लक्ष्मी गौतम, स्वामीनाथ यादव, रामनरायण यादव, पंकज श्रीवास्तव, दिपक यादव, मानसिंह यादव, शैलेष चौधरी, बब्लु यादव आदि सैकडो लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!