जुगुल किशोर बने जेडीयू के बांदा जिलाध्यक्ष

जनपद बांदा।

जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन विस्तार के क्रम में जुगुल किशोर को जनपद बांदा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री, ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग तथा संगठन प्रभारी बुंदेलखंड श्रवण कुमार, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा संगठन प्रभारी बुंदेलखंड शालिनी सिंह पटेल की संस्तुति पर जुगुल किशोर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, लगन एवं कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनपद में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने तथा सदस्यता अभियान में गति लाने की अपेक्षा की गई है। उन्हें एक माह के भीतर जिला इकाई का गठन कर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जुगुल किशोर की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बांदा में जनता दल (यूनाइटेड) का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट