जनपद बांदा।
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा जनपद बांदा को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व क्षेत्राधिकारी बबेरु कृष्णकांत त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों/प्रतिबंधित दवाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में गुरुवार दिनांक 03 सितंबर 2026 को यूपी एसटीएफ व थाना बिसण्डा पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 60 लाख 45 हजार कीमत की 250 पेटियों में तीस हजार कोडीन सिरप की शीशी जिसका कुल वजन तीन हजार लीटर है बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहनों को सीज किया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक जनपद बांदा क्षेत्रांतर्गत यूपी एसटीएफ को कोडीन सिरप के अवैध परिवहन के संबंध में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके क्रम में गुरुवार को यूपी एसटीएफ द्वारा थाना बिसंडा से संपर्क कर एक संयुक्त अभियान चलाकर एक डीसीएम गाड़ी को ट्रेस करके बिसण्डा-अतर्रा मार्ग पर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के उत्तरी गोल चौराहे पर रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में नशीली व प्रतिबंधित दवा बरामद हुई है जिसमें 250 पेटियों में 100 ml की कुल 30,000 कोडीन सिरप की शीशीयां, जिसकी कुल मात्रा लगभग 3,000 लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹60 लाख 45 हजार है,बरामद की गई। उक्त डीसीएम वाहन को एस्कॉर्ट कर रही एक कार को भी मौके से बरामद किया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज किया गया है। मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें डीसीएम चालक भी शामिल है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम और मेरा एक अन्य साथी प्रियांशू उर्फ किशन पुत्र मुन्ना लाल द्वारा नई दिल्ली से कोडीन सिरप लाकर उसके कूट रचित तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट व म०प्र० राज्य के समीपवर्ती जिलो में मेडिकल स्टोर के बजाय नशे के कारोबार में तस्करी के लिये कोडीन सिरप के रैपर को परिवर्तित कर महंगे दामो में सप्लाई व बिक्री करते है , तथा डीसीएम चालक शेखर उपरोक्त को सकुशल गतंव्य स्थान पर पहुँचाने हेतु ईनाम के रुप में पच्चीस हजार रुपये अलग से हम तीनो लोग देते है। अभियुक्तों से पूछताछ कर कोडीन सिरप की तस्करी से जुड़े सप्लायर, रिसीवर एवं अन्य व्यक्तियों/गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा बरामद कोडीन सिरप को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त में धीरेंद्र पुत्र भगवत प्रसाद निवासी ग्राम नहर पुरवा थाना बिसंडा जनपद बांदा, प्रवीण उर्फ लकी पुत्र स्वर्गीय दयाराम निवासी मोहल्ला लखन कॉलोनी अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा, रोहित पुत्र कालू राम निवासी मोहल्ला रामलीला मैदान अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा तथा शेखर पुत्र राजकुमार उम्र निवासी ग्राम भैना थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ शामिल रहे। वहीं वांछित अभियुक्त में प्रियांशू उर्फ किशन पुत्र मुन्ना लाल निवासी अतर्रा कुशवाहा मैरिज हाल के पास थाना अतर्रा जनपद बांदा है। संबंधित पर मु०अ०सं० 405/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट थाना बिसण्डा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में थानाध्यक्ष बिसण्डा चन्द्रप्रकाश तिवारी, औषधी निरीक्षक दिव्य प्रकाश मौर्य, उ०नि० एसटीएफ संजय कुमार सिंह, उ०नि० एसटीएफ रणेन्द्र कुमार सिंह, उ०नि० गिरीश कुमार त्रिपाठी (एसटीएफ), हे०का० अश्वनी कुमार सिंह (एसटीएफ), हे०का० संतोष कुमार (एसटीएफ), हे०का० रोहित सिंह (एसटीएफ), हे०का० किशनचन्द्र (एसटीएफ), आरक्षी रविकान्त सिंह (एसटीएफ), हे०का० प्रदीप कुमार थाना बिसण्डा, आरक्षी जितेन्द्र कुमार थाना बिसण्डा मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


