किसानों के अनशन के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार, अनशनकारियो ने कहा जबतक समाधान नहीं तब तक चलेगा शांति पूर्ण आंदोलन

जनपद बांदा।

बांदा जनपद के बबेरू एवं अतर्रा तहसील के किसान बिजली पानी अन्ना जानवरों की जनसमस्याओं को लेकर बिसंडा बिजली घर पर अनिश्चितकालीन अनशन के दूसरे दिन जारी रखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के आग्रह किया है कि जबतक जमीनी स्तर पर ठोस कार्यवाही नहीं की जाएगी तो समाधान की गुंजाइश नहीं होगी, मात्र सांत्वना के लिए अधिकारी आश्वासन देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। किसानों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने साफ शब्दों में बताया कि यदि वास्तविक रूप से जनप्रतिनिधि हम किसानों के साथ मिलकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए 132 केवीए ग्रिड स्टेशन कोर्रम से बिसंडा बिजली घर तक 33 हजार केवीए लाइन के कार्य में तेजी लाने हेतु कार्यदाई संस्था को लिखित रूप से ससमयलाइन बनवाने में मदद सहयोग नहीं करते तो हम किसानों की वर्तमान धान की फ़सल बच पाना असम्भव हो जाएगा। समाजसेवी पीसी पटेल ने जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधियों से जोर देते हुए अनुरोध किया है कि आप बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों की मूलभूत जनसमस्याओं का समय बध्य तरीके से निस्तारण करवाने में अपना खुलकर सहयोग दे। इस मौके पर अनशनकारी पीसी पटेल जनसेवक के साथ,डॉ छुट्टू, केशव प्रसाद, बृजकिशोर पटेल, मोहित, धीरेन्द्र पटेल, छोटेलाल, रामबहोरी पटेल, गया प्रसाद, संतोष सिंह आपरेटर, अनिल पटेल, संतोष मिश्रा, राजधर शुक्ला, विकास सिंह, अनिल राजपूत, संतोष पटेल, दिनेश मुस्तरी, भैय्यादीन, शराफत खान, विनोद विश्वकर्मा, अरुण द्विवेदी, लवकुश, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट