अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना बबेरु पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 24/25 जुलाई 2026 की देर रात्रि थाना बबेरु पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान तिंदवारी बबेरु रोड सिमौनी तिराहा के पास एक व्यक्ति तमंचा लिए खडे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में थाना बबेरु में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। इस दौरान अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजनारायन पुत्र राजबहादुर निवासी सेवहट थाना कमासिन जनपद बांदा बताया गया है। संबंधित पर मु०अ०सं०- 273/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बबेरु जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस मौके पर गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० रमेश कुमार थाना बबेरु, कां० विमल कुमार, कां० आदित्य अवस्थी, कां० विवेक राठौर मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट