समाजवादी पार्टी का खागा चौक चौराहे पर ज़ोरदार प्रदर्शन

तानासाही नहीं चलेगी के नारों से गूँज उठा चौक खागा

कोतवाली क्षेत्र के चौक चौराहे खागा में समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राहुल गाँधी नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस की गिरफ्तारी के विरोध में चौक चौराहे में शिव सिंह नगर अध्यक्ष जी के नेतृत्व में किया गया

नेता सोनम वांगचुक पर जो पुलिसिया कार्रवाई की गई है उसमें शामिल पुलिस वालों पर पुलिस कमिश्नर द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए साथ ही पार्टी ने केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने, पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई, युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कथित पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

पाठको को बता दूँ की बीते कुछ दिन पहले नीट पेपर लीक प्रकरण ने तूल पकड़ लिया हैँ जिसके समर्थन में दोनों नेताओं ने अपना समर्थन दिया दिल्ली पुलिस को शायद ये बात पसंद नहीं आई परिणाम स्वरूप गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ़्तारी का विरोध, माननीय अखिलेश यादव, राहुल गाँधी जी की रिहाई के लिए समाजवादी पार्टी खागा के पदाधिकारियों ने चौक खागा में किया हलांकि प्रदर्शन ज़्यादा देर चल नहीं पाया कोतवाली खागा की पुलिस प्रदर्शन को ख़त्म करवा दिया

समाजवादी पार्टी से राम तीरथ परम हंस,अंकित यादव, रत्नेश रत्ना,परवेज़, कलीम उल्ला,संतोष गोविन्द,अरविन्द, गयासुद्दीन, राज सिंह अंकित सहित पार्टी के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

इस विषय में संजय कुमार पाण्डेय कोतवाली प्रभारी खागा ने बताया की शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Crime24hours/आलोक कुमार केशरवानी समाचार संपादक