प्रतिभा का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जनपद बांदा।

दैनिक जागरण, बांदा द्वारा आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह–2026’ में जनपद के लगभग 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह, जिलाधिकारी अमित आसेरी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन शिक्षा, परिश्रम और प्रतिभा के सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण बना, जिसने विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साह बढ़ाया।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar