जनपद बांदा।
आम जनमानस को किफायती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु शासन द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र स्थापित कराए गए हैं। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज, बाँदा में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का जिलाधिकारी, बाँदा द्वारा सोमवार दिनाक 20 जुलाई 2026 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे यह संज्ञानित कराया गया कि चिकित्सकों द्वारा पर्चे में दवाओं के साल्ट का नाम न लिखकर दवा कम्पनियों द्वारा दिए गए अलग-अलग नाम लिखे जा रहे है, जिससे जन औषधि केन्द्र मे दवाओं की पहचान करने में समस्या होती है। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज बांदा को निर्देश दिए गए कि मेडिकल कालेज में कार्यरत समस्त चिकित्सकों को कडे निर्देश जारी करें कि दवा के पर्चे में साल्ट का नाम ही लिखा जाए, जिससे प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के माध्यम से आम जनमानस को किफायती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हो सके। जन औषधि केन्द्र संचालक को निर्देश दिए गए कि दवा कम्पनियों के नाम लिखे दवाओं के पर्चे आने पर तत्काल जिलाधिकारी के सी०यू०जी० गोबाईल नं० -9454417531 में व्हाट्सअप पर पर्चे की फोटो भेजते हुए सूचित करें, सम्बन्धित चिकित्सक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के समय जन औषधि केन्द्र में क्रमबद्ध दवा वितरण की व्यवस्था नहीं पायी गयी। जिससे मरीजों को दवा प्राप्त करने में अत्यधिक समय लगता है। अतः जन औषधि केन्द्र में दवा वितरण हेतु टोकन व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए। दवा वितरण में लगे स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाए। दिए गए निर्देशों की नियमित मानीटरिंग करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


