जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा बच्ची की गैर-इरादतन हत्या वाले वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि दिनांक 31 मई 2026 को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम खमरखा में एक पक्ष द्वारा आपसी विवाद में बच्ची को पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में मंगलवार दिनांक 14 जुलाई 2026 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्ता रामकली को ग्राम खमरखा थाना कमासिन से गिरफ्तार किया गया व अन्य एक वाछिंत अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए प्रयाश किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त में रामकली पत्नी रामप्रकाश उर्फ छोट्टन निवासी खमरखा थाना कमासिन जनपद बांदा मौजूद रही। संबंधित पर मु०अ०सं० 166/26 धारा 115(2)/352/351(1)/ 105 बीएनएस थाना कमासिन जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० महेन्द्र प्रताप सिंह थाना कमासिन, हे०कां० रामायण सिंह, कां० सूर्यप्रकाश सिंह, म०कां० रोली रजक, म०कां० संध्या सिंह मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


