निः संकोच अपनी समस्याओ को प्रमुखता से रखें नगर पंचायत खागा के नगर वासी -देवहुति पाण्डेय

नगर पंचायत खागा में सुचारु रूप से सम्पन्न हुई जनसुनवाई

फतेहपुर खागा ::- आदर्श नगर पंचायत खागा कार्यालय में अधिशासी अधिकारी “श्रीमती देवहूती पाण्डेय जी” द्वारा जनसुनवाई की गयी । इस दौरान 4 शिकायती पत्र मिले जिसमे 2 शिकायत जलभराव, 1हैण्ड पम्प मरम्मत, 1 फागिंग से सम्बंधित शिकायत प्राप्त हुई हैँ कार्यालय में आने वाले सम्मानित नागरिकों की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

इस सम्बन्ध में देवहुति पाण्डेय अधिशाषी अधिकारी खागा से बातचीत कि गईं तो उन्होंने बताया कि 4 शिकायत प्राप्त हुई हैँ प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण किया जायेगा

Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी