उत्तर प्रदेश बांदा

तिंदवारी ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपशिखा सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास खंड कार्यालय पहुंचकर सादगी से कराया नामांकन

तिंदवारी (बांदा) 8 जुलाई

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नामांकन के दिन तिंदवारी ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपशिखा सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास खंड कार्यालय पहुंचकर सादगी से नामांकन कराया।
ब्लाक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन की पुत्र वधू दीपशिखा सिंह के नामांकन अवसर पर तिंदवारी मंडल तथा पैलानी मंडल के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों का जमावड़ा रहा। भाजपा प्रत्याशी दीपशिखा सिंह के नामांकन के अलावा किसी दूसरे प्रत्याशी के नामांकन ना कराने से तिंदवारी ब्लाक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी दीपशिखा सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना पक्का हो गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकर सिंह परिहार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, तिंदवारी मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, पैलानी मंडल अध्यक्ष अमित निगम, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह, अरुण शुक्ला प्रधान सिंघौली, शिवनायक सिंह प्रधान भिड़ौरा, प्रधान लौमर, प्रधान निवाईच, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, श्याम सिंह एडवोकेट, सैनिक प्रकोष्ठ के राजू सिंह फौजी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, अमान सिंह पपरेन्दा, रामकृष्ण गुप्ता आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्नातक शिक्षा प्राप्त तिंदवारी ब्लाक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी दीपशिखा सिंह ने कहा कि वह ब्लाक प्रमुख बनने के बाद क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। श्रीमती सिंह ने कहा की स्वच्छ प्रशासन के माध्यम से, जनभागीदारी के साथ, जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!