आठवीं की छात्रा से गैगरेप, गर्भवती हुई तो दर्ज हुआ केस, दो हिरासत में दो की तलाश जारी

शेयर करे

 

 

 

नाबालिग छात्रा से गैंग रेप, हुई गर्भवती, दो हिरासत में

लार। स्थानीय थाना में एक महिला ने चार नामजद लोगों के विरुद्ध गैंग रेप और पाक्सो के तहत केस दर्ज कराया है।

परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार को उस समय हुई, जब कक्षा 8 छात्रा की तबीयत बिगड़ी और उसे चक्कर आने के साथ ही पेट में दर्द होने लगा। घर वाले उसे लेकर लार सामुदायिक केन्द्र गए, जहां डॉक्टर ने दवा देने के साथ ही अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड के बाद बालिका के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। यह जानकारी घर वाले हैरान रह गए। इसके बाद बालिका ने पूरी घटना को घर वालों को बताया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शनिवार को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रही है। सोमवार को बालिका का मेडिकल कराया जाएगा।