सभी विधायक सदन में नियम 115 के तहत मंडल गठन की आवाज बनें
खागा को अमर शहीद दरियाव सिंह नगर जिला व घाटमपुर को पृथक जिला बनाने की मांग
खागा फतेहपुर ::- आकांक्षी जनपद फतेहपुर के समग्र, संतुलित और न्यायसंगत विकास के लिए भृगु धाम फतेहपुर मंडल का गठन अनिवार्य है। यह बयान बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने जारी प्रेस वक्तव्य में दिया।
प्रवीण पांडेय ने कहा कि फतेहपुर आज भी प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। जब तक फतेहपुर को मंडल का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक आकांक्षी जनपद की अवधारणा केवल सरकारी फाइलों तक सीमित रहेगी।
प्रस्तावित भृगु धाम फतेहपुर मंडल की संरचना
प्रस्तावित मंडल में निम्न जिले सम्मिलित किए जाएं
फतेहपुर जनपद (वर्तमान)
अमर शहीद दरियाव सिंह नगर जिला
मुख्यालय: खागा तहसील
घाटमपुर जिला
तहसील: घाटमपुर
विकासखंड: जहानाबाद
यह प्रशासनिक मांग नहीं, ऐतिहासिक और सामाजिक न्याय है
प्रवीण पांडेय ने कहा फतेहपुर भृगु ऋषि की तपोभूमि है, खागा अमर शहीद दरियाव सिंह की कर्मभूमि और घाटमपुर श्रम, कृषि व उत्पादन की शक्ति है। इन क्षेत्रों को जोड़कर भृगु धाम फतेहपुर मंडल का गठन केवल प्रशासनिक पुनर्गठन नहीं, बल्कि शहीदों के सम्मान और ऐतिहासिक न्याय का प्रश्न है।
सभी विधायकों से सीधी अपील
उन्होंने कहा फतेहपुर, खागा और घाटमपुर क्षेत्र के सभी विधायक अपनी जिम्मेदारी निभाएं और विधान सभा व विधान परिषद में नियम 115 के तहत भृगु धाम फतेहपुर मंडल के गठन की आवाज बनें। जनता ने उन्हें क्षेत्र के अधिकारों के लिए चुना है, मौन रहने के लिए नहीं।
विकास को मिलेगी नई गति
नया मंडल बनने से
प्रशासन जनता के अधिक निकट होगा
शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और सड़क विकास को गति मिलेगी
युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा
प्रयागराज व कानपुर मंडल पर प्रशासनिक बोझ कम होगा
सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि आकांक्षी जनपद फतेहपुर की वास्तविक स्थिति को देखते हुए भृगु धाम फतेहपुर मंडल के गठन पर तत्काल निर्णय लिया जाए।




