कासगंज

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह एवं

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह एवं                    सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित आज करेंगी निरीक्षण।

कासगंज: उ0प्र0 राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की मा0 उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती सुषमा सिंह एवं आयोग की सदस्या श्रीमती निर्मला दीक्षित जी आज शुक्रवार 18 जून, 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे लोक निर्माण विभाग के नदरई गेट कासगंज स्थित गेस्ट हाउस में आयेंगी। तत्पश्चात संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थित जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही जनपद में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं कोविड-19 टीकाकरण हेतु संचालित पिंक बूथों का निरीक्षण करेंगी।
विकार खान कासगंज

error: Content is protected !!