Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

विपक्ष के 146 सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबित करने पर जदयू कार्यकर्ता अशोक लाट पर देंगे धरना : शालिनी पटेल

 

बांदा, 21 दिसंबर 2023

प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ शालिनी सिंह पटेल ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा विपक्ष के 146 सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबित कर दिया गया है। इंडिया गठबंधन की बैठक में सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 23.12.2023 दिन शनिवार को समय 11:00 बजे से बांदा जिला में जदयू के कार्यकर्ताओं का आवाहन किया की संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएं।

शालिनी सिंह पटेल ने आगे बताया कि अशोक लाट चौराहा बांदा में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देकर विरोध प्रकट किया जाएगा तथा बांदा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!