Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर तिंदवारी कस्बे में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार

 

तिंदवारी (बांदा) 4 मार्च 2023

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर तिंदवारी कस्बे के ब्लॉक सभागार में आयोजित तिंदवारी विधानसभा की कार्यशाला में इसके उद्देश्य, टीम संरचना, तकनीकी बुनियादी ढांचा, व्हाट्सएप नेटवर्क की स्थापना तथा भूमिकाएं और जिम्मेदारियां विषय पर प्रकाश डालते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
शनिवार को महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई उक्त बूथ सशक्तिकरण अभियान की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पवार बैठक में अपेक्षित जनों का वृत्त लेते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य राजनीतिक सामग्री के प्रसार और आंतरिक समन्वय के लिए राष्ट्रव्यापी बूथ स्तर के व्हाट्सएप नेटवर्क का निर्माण करना है। व्हाट्सएप ग्रुप्स की स्थापना और संचालन के लिए पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का एक समर्पित कैडर बनाया जाएगा। मंडल कार्यकर्ता अपने आवंटित बूथों में बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के सदस्यों की बैठक करेंगे। कार्यशाला के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ में बैठक करने, कार्यकर्ताओं की बूथवार सूची तैयार करने, मौजूदा बूथ स्तरीय सार्वजनिक संपर्क के बारे में जानकारी एकत्र करने, सार्वजनिक तथा आंतरिक दो प्रकार के कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप बनाने जैसी जिम्मेदारियां सौंपी गई।
कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में जसपुरा मंडल प्रभारी उत्तम सक्सेना, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे सहित अरविंद सिंह चंदेल, हिम्मत सिंह, सुरेश तोमर, चंद्रशेखर सिंह पटेल, अनिल तिवारी, पैलानी मंडल अध्यक्ष अमित निगम, तिंदवारी मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, बड़ोखर मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू पाल, जसपुरा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, जसपुरा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज सोनी, महिला मोर्चा बड़ोखर मंडल अध्यक्ष मालती दीक्षित, बड़े लाल सिंह पटेल, रामआसरे सिंह, आशीष मिश्रा, अरुण सिंह पटेल, सुंदर सिंह परिहार, अखिल पटेल, शिवम द्विवेदी, दीपक सिंह परिहार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!