Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

सैदपुर पचमई गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

 

खागा / फतेहपुर ::- धाता विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचमई प्रधान के आकस्मिक निधन के उपरांत आज अधिकारियों की उपस्थिति में पुनः शांत पूर्ण चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हो गया।
बताया जाता है कि खागा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड धाता अन्तर्गत ग्राम पंचायत पचमई में नियुक्त प्रधान कैंसर रोग से पीड़ित होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। और आज दिनांक 2 मार्च 2023 को सैदपुर पचमई ग्राम प्रधान पद हेतु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अधिकारियों द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें प्रधान पद हेतु संतोष कुमार यादव,अरुण सिंह,गोमती देवी व रुद्रपाल सिंह चार प्रत्यासी चुनाव मैदान में लड़ रहे थे। और गांव में कुछ वोटर की संख्या 1110 थी।जो शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु दो बूथ बनाए गए थे। और दो पीठा सीन अधिकारी जलवन्त सिंह व ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। शाम 3 बजे तक दोनो बूथों पर 723 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जो कि 3 बजे तक लगभग 65.14% मतदान पड़ा।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!