Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

बांदा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता ने अपना जन्मदिन गौशाला में जाकर गौ पूजन एवं गुड़ खिलाकर मनाया

 

बांदा, 1 सितंबर 2022

आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बांदा के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता जी ने नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में जाकर सभी गायों को गुड़ खिलाया एवं गो पूजन किया गया। मुहिम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के द्वारा सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गौ रक्षा समिति जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि आप सभी अपने जन्मदिन या अन्य सेलिब्रेट जैसे शुभ अवसरों पर गौशालाओं में जाकर गायों के बीच में गुड़ खिलाकर या अन्य प्रकार के दान कर सकते हैं, जिससे गोवंश भूख से ना मारेगा और ज्यादा गोवंश की देखभाल भी हो सकेगी और सुरक्षा भी होगी। उद्योग व्यापार मंडल के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता जी ने बताया कि इस मुहिम से जुड़ कर मैंने अपना जन्मदिन गौशाला में जाकर मनाया। मैं सभी से अपील करता हूं कि आप सभी लोग इन जैसे शुभ अवसर पर आप सभी लोग गौशालाओं में जाकर कार्यक्रम करें और गायों को कुछ ना कुछ खिलाएं और दान करें। इस कार्यक्रम के दौरान नगर महामंत्री प्रेम गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति, राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार मिश्रा, राहुल राजपूत आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!